March 11, 2026 6:40 pm
ब्रेकिंग
हरियाणा के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! हर स्कूल को मिलेंगे ₹2-2 करोड़; HCS अधिकारी लेंगे गोद, ज... Yamunanagar: युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को बनाया अपना पति, धूमधाम से संपन्न हुई शादी की रस्में; यमुनान... हरियाणा के बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! अब ट्रेन से मुफ्त में करें अयोध्या और वैष्णो देवी के दर्शन; सरक... सावधान! हरियाणा में प्लॉट खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में किया ... Cyber Fraud Alert: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए कनाडा भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, कजाकिस्तान में ... मेघालय में फिल्मी अंदाज में आरोपी को छुड़ाने की कोशिश! पुलिस की फायरिंग में एक युवक को लगी गोली; इला... अंबाला के ढाबों पर मंडराया संकट! कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से चूल्हे ठंडे; संचालकों की सरकार से गुह... Charkhi Dadri Crime: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट; चर... Rewari Crime News: रेवाड़ी में शादी समारोह के दौरान भारी बवाल, बनवारे में विवाद के बाद दो पक्षों में... Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बद...
सरगुजा संभाग

नशे की हालत में पति ने की अपनी ही पत्नी की डंडे से मारकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

➡️ मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम उबका, तेंदू पारा का
➡️ आरोपी के विरुद्ध थाना बगीचा में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध
➡️ नाम आरोपी: जॉन केरकेट्टा उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम उबका, तेंदू पारा, थाना बगीचा, जिला जशपुर (छ. ग)

जशपुर–/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.07.25 को प्रार्थी सावन विश्वकर्मा उम्र 60 वर्ष, निवासी रतबा, थाना बगीचा जिला जशपुर (छ. ग) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, उसकी बेटी मृतिका पूजा उर्फ संपत्ति केरकेट्टा , का प्रेम विवाह, ग्राम उबका , तेंदू पारा निवासी जॉन केरकेट्टा के साथ हुआ था, वे 20 वर्षों से एक दूसरे से, पति पत्नी के रूप में रह रहे थे। उसके दो बच्चे हैं, दिनांक 30.6.25 को प्रार्थी का नाती, प्रार्थी के घर आकर बताया कि उसकी मां मृतिका पूजा केरकेट्टा और उसके पिताजी आरोपी जॉन केरकेट्टा के मध्य वाद विवाद व मारपीट हुआ था, उसके पिताजी आरोपी जॉन केरकेट्टा के द्वारा, उसकी मां मृतिका पूजा केरकेट्टा के सिर में डंडे से वार कर दिया गया था व उसकी मां मृतिका पूजा केरकेट्टा घर में मृत अवस्था में है। जिस पर प्रार्थी तत्काल अपने नाती के साथ अपनी बेटी मृतिका पूजा केरकेट्टा व दामाद जॉन केरकेट्टा के उबका तेंदूपारा स्थित घर में जाकर देखा तो पाया कि उसकी बेटी पूजा केरकेट्टा घर में मृत अवस्था में है, व उसके सिर में चोट लगा है, जिससे खून बह रहा है।
➡️ रिपोर्ट पर थाना बगीचा में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। व पुलिस टीम के द्वारा तत्काल घटना स्थल रवाना होकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व शव का पंचनामा कर डॉक्टर से पोस्ट मार्डम कराया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पति जॉन केरकेट्टा उम्र 39 वर्ष को उबका तेंदूपारा के जंगल से हिरासत में लिया गया।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी जॉन केरकेट्टा ने बताया कि 30.06.25 को वह 8.00 बजे के लगभग धान ढोने गया था, व करीबन दोपहर 1.00 बजे वापस घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी घर में नहीं थी, जिससे नाराज होकर वह शराब पीने चले गया, फिर वहां से खाद लेने बगीचा आ गया, बगीचा से तकरीबन 4.00 बजे लौटा, तो देखा उसके घर का दरवाजा अंदर से बंद था, उसके दरवाजा खोलने के लिए बोलने पर, उसकी पत्नी मृतिका पूजा केरकेट्टा, दरवाजा नहीं खोल रही थी, काफी देर के बाद वह दरवाजा खोली, वह शराब के नशे में थी, जिससे आरोपी जॉन केरकेट्टा, नाराज होकर फिर शराब पीने चला गया, शाम लगभग 06.00 बजे जब वह घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी मृतिका पूजा केरकेट्टा, और भी अधिक शराब के नशे में हैं, उसके द्वारा जॉन केरकेट्टा से बिना पूछे, ही उसके रखे 1000रु में से 500 रु को ले जाकर शराब पी लिया गया था, इसी बात को लेकर आरोपी जॉन और मृतिका पूजा केरकेट्टा के मध्य वाद विवाद हो रहा है, इसी दौरान आरोपी जॉन केरकेट्टा के द्वारा आवेश में आकर घर में मृतिका पूजा केरकेट्टा को एक थप्पड़ मारा गया, जिससे नाराज हो कर मृतिका पूजा केरकेट्टा, बाहर से एक डंडा लेकर आई, और उससे आरोपी जॉन केरकेट्टा के ऊपर हमला करने लगी, आरोपी जॉन केरकेट्टा के द्वारा, उ मृतिका पूजा से डंडे को लूटकर, उसी डंडे से मृतिका पूजा केरकेट्टा के सिर में हमला कर दिया गया, जिससे वह बेहोश जमीन पर गिर गई, तब आरोपी जॉन केरकेट्टा के द्वारा शराब के नशे में मृतिका पूजा केरकेट्टा के गले को दबाकर, उसकी हत्या कर दी गई।
➡️ पुलिस के द्वारा आरोपी जॉन केरकेट्टा के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे को भी जप्त कर लिया गया है।
➡️ आरोपी के द्वार अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर पुलिस के द्वारा आरोपी जॉन केरकेट्टा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संत लाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र मिंज, आरक्षक मुकेश पांडे व बल्ली रवि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा क्षेत्र में एक व्यक्ति के द्वारा शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई थी, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button