March 15, 2026 11:26 pm
ब्रेकिंग
Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? 'भारत की परंपरा' का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवा... तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पु... Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लो... Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में ... राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा 'भारत रत्न'; कहा- बहुजन समाज... ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा ... Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, 'साइलेंट किलर' गैस ने ली 4 की जान... Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,... UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से ...
सरगुजा संभाग

अम्बिकापुर रेणुकूट रेल लाईन निर्माण की मांग को लेकर सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति एवं सामाजिक संगठनों ने की पदयात्रा

अम्बिकापुर–/ सरगुजा रेल संघर्ष समिति ने अंबिकापुर रेणुकूट रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर महामाया चौक अंबिकापुर से घड़ी चौक तक पदयात्रा करते हुए कलेक्ट्रेट में रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप कर अंबिकापुर रेणुकूट रेल मार्ग की मांग आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल कर, इसका जल्द निर्माण प्रारंभ करने की मांग की।

आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने महामाया चौक से चैंबर ऑफ़ कॉमर्स,कैट सहित व्यापारिक संगठनों,अधिवक्ताओं,गैर सरकारी संगठनों, आध्यात्मिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों , युवाओं, महिलाओं और गणमान्य नागरिकों के साथ अंबिकापुर रेणुकूट रेल निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य मार्ग देवीगंज रोड होकर घड़ी चौक तक पदयात्रा निकाला। इस कार्यक्रम के दौरान व्यापारी बंधुओ और आम नागरिकों को अंबिकापुर रेणुकूट रेल लाइन के महत्व से संबंधित तथ्यों के साथ पंपलेट वितरण भी किया गया। अंबिकापुर रेणुकूट रेल लाइन का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट अक्टूबर 2023 में रेलवे बोर्ड को जमा कर दिया गया है। इस प्रस्तावित रेल लाइन को आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल करने के लिए रेल संघर्ष समिति चरणबद्ध कार्यक्रम संचालित कर रही है। अंबिकापुर रेणुकूट रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर लोगों में जन समर्थन और उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। पदयात्रा में कई सामाजिक संगठनों /स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री गोपाल अग्रवाल, व्यापारी संगठन कैट के जिलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा सह निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी,अधिवक्ता विजय शंकर तिवारी, जनार्दन त्रिपाठी, अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत श्री वेदांती महाराज जी, अभिषेक सिंह, कांत दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी आर्ट आफ लिविंग, प्रभुनारायण वर्मा, कैलाश मिश्रा, कान्हा अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अमित बंसल, ऋषि अग्रवाल, अनंगपाल दीक्षित, विजय सोनी, शिवेश सिंह, प्रकाश साहू, जितेंद्र सिंह, विनीत सेठी, मुकेश तिवारी, वेदांत तिवारी, नगीना सिंह, परमानंद तिवारी, दीपक गर्ग, सुजीत सिंह, रमेश द्विवेदी, प्रियेश अग्रहरि, राहुल त्रिपाठी, अंचल ओझा, दिनेश तिवारी, निशिकांत भगत, सुभाष गुप्ता, पंकज चौधरी, राकेश शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, प्रदीप शुक्ला, विमलेश त्रिपाठी, सक्षम गुप्ता, मनीषा सिंह, हनी गुप्ता, पूजा पांडेय, शुभांशी पात्रा, उज्ज्वल तिवारी, मनोज भारती, हिना खान, रीना ठाकुर, संतोष कुमार विश्वकर्मा, राजकुमार ,कैलाश ठाकुर, रवि तिवारी, योगेश सोनी, संजय सोनी, शुभम जायसवाल, अंशुल सिंह, विवेक श्रीवास, शिवराज सिंह, राहुल गुप्ता, अमन श्रीवास्तव, मुकेश दुबे, सुनील साहू, सुमित मुंडा, रमेश साहू , निशांत जायसवाल, नीरज साहू, नितेश, संदीप दास, उदय साहू, विक्की साहू, राहुल साहू, ननकु मुंडा , लाला साहू, विशाल साहू, अनिल तिवारी, रामकुमार सिंह, अनिरुद्ध मिश्रा, मो एहसान, राहुल वर्मा, मोतीलाल राजवाड़े, दिलीप पटेल, चंद्रकांत साहू, पंकज सिंह, संतोष देवांगन, संजय गौतम, दशरथ कश्यप, प्रीतम सिंह, संदीप गुप्ता सहित अनेक लोग शामिल हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button