March 12, 2026 9:36 pm
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
सरगुजा संभाग

दुख की घड़ी में पहुंचा जनप्रतिनिधियों का सहारा, सांप काटने से मृत छात्र अमृत साय के घर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय

जनपद पंचायत फरसाबहार कार्यालय का किया निरीक्षण, साथ रहे जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत

 

जशपुरनगर 11 जुलाई 25/ फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम झारमुंडा में बीते दिनों बगिया आश्रम छात्रावास में सांप के काटने से छात्र अमृत साय की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करने झारमुंडा पहुंचे। उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रम छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत सदस्य श्री वेदप्रकाश भगत भी उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

*जनपद पंचायत फरसाबहार का किया निरीक्षण*

ग्राम भ्रमण के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय एवं सदस्य श्री वेदप्रकाश भगत ने जनपद पंचायत फरसाबहार कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आमजन से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता एवं त्वरित लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button