February 23, 2026 7:50 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
सरगुजा संभाग

श्री जगन्नाथ महाप्रभु आज रथ में होंगे सवार, भव्य बाहुड़ा रथ यात्रा का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय करेंगे शिरकत…..

0000

दोकड़ा–/ (J A news) आज दोकड़ा में श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य बाहुड़ा रथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ में सवार होकर मौसी बाड़ी (गुंडिचा मंदिर) से वापसी करते हुए पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे। धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह का संगम इस यात्रा में देखने को मिलेगा।

विशेष आकर्षण : ओडिशा की सांस्कृतिक झलक

इस वर्ष की बाहुड़ा यात्रा में ओडिशा की प्रसिद्ध दुलदूली बाजा एवं संकीर्तन मंडली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पारंपरिक बाजों की गूंज और भक्तिमय कीर्तन से वातावरण गूंज उठेगा। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगे शामिल

इस धार्मिक आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। वे भगवान के दर्शन कर रथ यात्रा में भाग लेंगी और श्रद्धालुओं के साथ धर्ममयी वातावरण को साझा करेंगी।

रथ यात्रा की शुरुआत

बाहुड़ा यात्रा के लिए रथ आज मौसी घर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा के लिए रवाना होगा। रथ को सजाया गया है पारंपरिक झूमरों, पुष्पों और रंगीन वस्त्रों से। सुबह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ यात्रा की शुरुआत की जाएगी।

हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रथ यात्रा में आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए स्थानीय प्रशासन व श्री जगन्नाथ मंदिर समिति द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।वहीं श्री जगन्नाथ मंदिर समिति दोकड़ा द्वारा भक्तों के लिए महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया है।00

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button