March 14, 2026 5:48 pm
ब्रेकिंग
Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाल... "अब नहीं डूबेगी दिल्ली!"—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभ... "सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा"—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उ... LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव...
सरगुजा संभाग

विश्व आदिवासी दिवस पर फरसाबहार में सर्व आदिवासी समाज ने निकाली रैली

# आदिवासी परिधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखरी

फरसाबहार–/ विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य मे विकास खंड इकाई फरसाबहार की अगुवाई मे विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमेआदिवासी समाज के सामाजिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता जुड़े हुए थे विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भजन साय जी पूर्व जनपद सीईओ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर साय पैंकरा जिलाध्यक्ष सरपंच संघ जशपुर विशिष्ट अतिथि अल्बर्ट मिंज, ब्लॉक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज फरसा बहार युवराज साय ब्लॉक सचिव सर्व आदिवासी समाज फरसा बहार अरुण खलखो कोषाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज फरसा बहार जे रोम मिंज सर्व आदिवासी समाज पदाधिकारी एवं  नीलिमा कुंवर एवं सरपंच गण सहित आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि सामाजिक पदाधिकारी यों की हजारों महिला पुरषों की उपस्थिति मे विशाल कार्यक्रम सम्पन्न हुवा सर्व प्रथम फरसा बहार के जनपद पंचायत प्रांगण से रैली फरसा बहार थाना चौक से रैली निकालकर आदिवासी एकता जिंदाबाद, एक तीर एक कमान सारे आदिवासी एक समान के नारे लगाते हुए कार्यक्रम पंडाल तक पहुचे तथा सभी आदिवासी भाई बहनों की उपस्थिति मे आमंत्रित अतिथियो का गुलदस्ता एवं पुष्प हार से स्वागत किया गया एवं आदिवासी समाज के नृत्य दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वागत किया गया जिसमे मुख्य अतिथि भजन साय जी पूर्व जनपद सीईओ ने आदिवासी समाज की एकता पर बल दिया और कहा कि आदिवासी समाज की निरंतर प्रगति एवं विकास के लिए हम सब को मिलकर एकता का परिचय देकर प्रत्येक आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने पर बल दिया गया महिला नेत्री श्रीमती नीलिमा कुंवर ने भी महिला शक्ति को आगे आकर सामाजिक विकास मे साथ देने के लिए आह वान किया एवं जे रोम मिंज के द्वारा नारे बाजी करते हुए रैली की अगुवाई किया गया तथा सभा मे उदबोधन के दौरान पाँचवी अनुसूची के बारे मे विस्तार से जानकारी दिया गया एवं आदिवासी समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत कुमार पैंकरा द्वारा किया गया एवं आज के कार्यक्रम का आभार प्रकट एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button