Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

पुलिस ने सुलझाई 30 लाख के चोरी की गुत्थी, मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, 4 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की पुलिस ने ऑपरेशन बाज के तहत पृथ्वीग्रीन कॉलोनी में हुई 30 लाख की चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजीत दिवाकर के रूप में हुई है। वह दरूवनकापा, थाना सरगांव, जिला मुंगेली का रहने वाला है। घटना बीते 27 जुलाई की है।

कैसे दिया वारदात को अंजाम

प्रार्थी आयुष राम की पत्नी किरण राम जिला अस्पताल मुंगेली में स्टाफ नर्स हैं। वे पृथ्वीग्रीन कॉलोनी फेस-1 में किराए के मकान में रहते हैं। रात 8 बजे परिवार जिला अस्पताल गया था। अगली सुबह 8:15 बजे जब वे घर लौटे, तो कमरे का ताला टूटा मिला। चोरों ने आलमारी से मकान बनाने के लिए रखे 24.5 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। कुल चोरी का मूल्य 29 लाख 80 हजार रुपये था।

चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले के दो आरोपी फरार चल रहे थे। जिसमें पुलिस ने 19 अगस्त को मंजीत को गिरफ्तार किया।आरोपी से 35 हजार रुपये की एक सोने की अंगूठी और 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। घटना के समय पहनी गई टी-शर्ट भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.