March 19, 2026 1:20 am
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
सरगुजा संभाग

आर्थिक रूप से कमजोर माता पिता की पुत्री का विवाह ग्राम उलकिया निवासियों ने किलकिला मन्दिर प्रांगड़ में कराया सम्पन्न

# विवाह समारोह में ग्राम उलकिया (सरगुजा) के सरपंच दलबीर टोप्पो, उप सरपंच रंजीत गुप्ता एवं ग्रामवासी रहे उपस्थित

पत्थलगांव–/आज दिंनाक 02/09/2025 को जशपुर जिला के अंतर्गत किलकिला धाम की पावन धरा में विराजे किलकिलेश्वर,दुधेश्वर महादेव भगवान भोलेनाथ की चरणों मे बने मंडप में कोरबा जिले के ग्राम ब्रम्हपुर निवासी महिमा सोनी,माता कुसुम सोनी,पिता रवि सोनी 20 वर्ष ने विकास खंड सीतापुर, जिला अम्बिकापुर के ग्राम उलकिया (बरबहला) निवासी राजेश सोनी,माता कैलास बाई,पिता नारायण सोनी 24 वर्ष के साथ अग्नि और ईश्वर को साक्षी मान कर सात फेरे लेते हुवे दांपत्य जीवन की डोर में बंधते हुवे शादी रचाई।

ग्राम उलकिया के उप सरपंच व समाजसेवी रंजीत गुप्ता ने बताया कि इस मौक़े पर मंडप स्थल पर लड़के पक्ष से लड़के के माता पिता व उसके पूरा परिवार सहित अपने समाज के लोग तथा गाँव से आमंत्रित सरपंच, उपसरपंच, पंच एवं ग्रामवासी मौजूद रह कर इस पल के साक्षी बने।
जबकि लड़की पक्ष से उनके माता पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण अपनी उपस्थिति दर्ज नही करा पाए परन्तु समाज की तरफ से लड़की की माता पिता से दूरभाष पर चर्चा करने पर माता पिता ने राजी ख़ुशी से मंदिर में शादी कराने पूर्ण सहमति दी गई ।
वर, वधू दोनों की मनपसंद और दोनों परिवारों के बिच रिस्ता पक्की हो गई थी जिसे जानते हुए एक दूसरे को परिणय सूत्र में बाँध दिया गया इस मौक़े पर उपस्थित ग्राम के सरपंच, उप सरपंच, एवं अन्य ग्रामवासियों ने वर, वधू को आशीर्वाद प्रदान किये!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button