February 24, 2026 1:13 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
सरगुजा संभाग

⏺️ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुये अपने प्राणों की आहुती देने वाले देश के अमर शहीदों को ”21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस“ पर स्मरण कर श्रद्धांजली अर्पित की गई

सरगुजा एवं मंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा शहीद परिवारजनों से मिलकर हर संभव मदद करने को किए आस्वस्थ *

➡️ सूरजपुर–/ दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को 10वी वाहनी छसबल सिलफिली सूरजपुर मुख्यालय में आयोजित ”पुलिस स्मृति दिवस” के कार्यक्रम में आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा द्वारा कर्तब्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई।
पुलिस की टुकड़ीयों द्वारा शहीदों को सलामी दी गई। पूरे भारत मे दिनांक 01.09.2024 से 31.08.2025 तक कर्तब्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के नाम का स्मरण कर कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं शहिद परिवार जनों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई।
क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस।
➡️ गौरतलब है कि वर्ष 1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी टुकड़ी के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे तभी से प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने-कोने में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस पर परेड़ का आयोजन किया जाता है।

शहिद परिवार जनों से मिलकर बोले हर संभव मदद करने हेतु दिए आश्ववासन

इस अवसर पर आए शहिद परिवारजनों से महिला बाल विकास मंत्री माननीय श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े , सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज जी, संभागायुक्त नरेंद दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर सुरजपुर एस. जयवर्धन, DIG/SSP सूरजपुर प्रशांत ठाकुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल द्वारा परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना, शहीद के परिजनों से वार्तालाप करते हुए बोले कि हम सब एक परिवार के समान हैं,अपने आपको कभी अकेला न समझें, किसी भी तरह की पारिवारिक, व्यक्तिगत अथवा आर्थिक समस्या हो तो अवगत करायें। समस्या के समाधान का सकारात्मक प्रयास निश्चित रूप से किया जावेगा।
इस दौरान जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारीगण
संभागीय सेनानी नगर सेना राजेश पाण्डेय,सेनानी 10वी वाहिनी छ.स.बल सिलफिली प्रशांत कत्लम एवं सरगुजा, सूरजपुर जिले के राजपत्रित अधिकारी सहित शहिद के परिजन व स्थानीय पत्रकारगण सहित आमजनता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button