March 14, 2026 5:44 pm
ब्रेकिंग
"अब नहीं डूबेगी दिल्ली!"—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभ... "सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा"—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उ... LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव... अरब देशों में 'जंग' का साया! सुरक्षित भविष्य के लिए लाखों भारतीयों ने छोड़ीं नौकरियां; सूनी होने लगीं...
सरगुजा संभाग

सड़क दुर्घटना में घायलों को मिली एलएस एंबुलेंस की सहायता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपलब्ध कराई है यह सुविधा, सड़क दुर्घटना में घायलों का बना जीवन रक्षक

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कुनकुरीवासियों को उपलब्ध कराया गया एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले पीड़ितों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस एंबुलेंस में गंभीर रूप से घायल हुए मरीजों को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचने में सहायता मिल रही है। गुरूवार की शाम लगभग पौने 7 बजे कुनकुरी के सलियाटोली के पास दो बाइक के मध्य हुई सीधी भिड़ंत में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही संजीवनी एंबुलेंस के जिला प्रबंधक दीपक साहू स्वयं एएलएस और एक संजीवनी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए राजेश गुप्ता को एएलएस एंबुलेंस मे लाईफ स्पोर्ट सिस्टम की सहायता से अस्पताल तक पहुंचाया गया। वहीं समान्य रूप से घायल बाइक चालक को संजीवनी एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। घायलों के परीक्षण व प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल राजेश गुप्ता को बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया है। वहीं दूसरे घायल का उपचार हालीक्रास अस्पताल में जारी है।

ट्रामा वैन से एडवांस है एएलएस एंबुलेंस –
संजीवनी एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक दीपक साहू ने बताया कि एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस एक तरह से चलता हुआ आईसीयू है। उन्होनें बताया कि इस एंबुलेंस में कार्डियक मानिटर लगा होता है। इसमें मरीज के हार्ट बीट और प्लस रेट की निगरानी की जाती है। इसके साथ ही डी फबुलेटर की सुविधा भी इसमें दी गई है। इस मेडिकल इक्यूपमेंट का उपयोग गंभीर मरीज की जान बचाने झटका देने के लिए किया जाता है। आईसीयू की तरह इन्फ्यूजन पंप की सुविधा भी है। इसका उपयोग घायल मरीज को अस्पताल पहुंचने तक विशिष्ट रूप से दवा देने के लिए किया जाता है। जिले में अगस्त 2024 से दो एएलएस एंबुलेंस घायलों की जान बचाने के लिए सेवा दे रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एक एएलएस एंबुलेंस कुनकुरी और एक जशपुर के जिला चिकित्सालय में तैनात किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button