March 19, 2026 12:16 am
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
सरगुजा संभाग

स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक कदम: कांसाबेल को मिला आधुनिक गोयल हॉस्पिटल , कौशल्या साय ने किया शुभारंभ

कांसाबेल/ जशपुर–/आदिवासी अंचल कांसाबेल के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब बहुप्रतीक्षित डॉ. गोयल हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती कौशल्या साय ने फीता काटकर नव निर्मित आधुनिक अस्पताल का लोकार्पण किया। साथ ही जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को और विशेष बना दिया।

*गम्भीर बीमारियों के लिए अब बाहर जाना नही पड़ेगा- कौशल्या साय*

उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में कौशल्या साय ने कहा की गोयल हॉस्पिटल जैसे संस्थान का क्षेत्र में शुभारंभ होना जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। इससे स्थानीय लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।”

*गोयल हॉस्पिटल आदिवासी अंचल के लिये बरदान साबित होगा– सालिक साय*

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि यह अस्पताल आदिवासी अंचल के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा की इस क्षेत्र के मरीजों को अब छोटे-बड़े इलाज के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। यह स्वास्थ्य सुविधा ग्रामीण जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

*गोयल हॉस्पिटल की विशेषताएं:*

अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ , चाइल्ड स्पेशलिस्ट व अन्य सभी प्रमुख बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होंगे।

कार्यक्रम में अस्पताल के एम.डी. डॉ. सौरभ गोयल समेत परिवार के सदस्य रामभगत अग्रवाल, श्याममुदल अग्रवाल, विजय गोयल, बैजू गोयल, सोनू अग्रवाल, हनी भोजसिया, अंश गोयल, नंश गोयल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह अस्पताल न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक सरोकार के दृष्टिकोण से भी एक नई दिशा देगा और आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button