March 25, 2026 8:23 am
ब्रेकिंग
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी 'डीम्ड क्लीयरेंस'; कम होंगे दाम और कारो... खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए 'जिंदगी'! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट... PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी... अमेरिका के 'शांति प्लान' पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें... घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—"अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बता... Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन ... CJI का पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान! बोले—"बाकी राज्यों में नहीं हुई इतनी मुकदमेबाजी"; जानें SIR रैंकिंग... झारखंड में मिला 227 KG का 'विशाल बम'! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा... Hussainiwala Heritage Complex: पंजाब में देशभक्ति और पर्यटन का संगम, हुसैनीवाला में विरासत और बुनिया...
सरगुजा संभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पतराटोली के पास हुए सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा दुःख

*राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर हादसे में पाँच लोगों की मृत्यु*

*शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की*

जशपुरनगर 7 दिसंबर 2025/ पतराटोली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों के दुखद निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हादसे में पाँच लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगतों की आत्माओं को शांति प्रदान हो और परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति मिले।

उल्लेखनीय है कि बीती रात कटनी-गुमला नेशनल हाईवे एनएच 43 पर दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें आई-20 कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक दुलदुला क्षेत्र के खटंगा गांव के निवासी सभी दोस्त थे। वे आस्ता क्षेत्र से रात में वापस घर लौट रहे थे। तभी पतराटोली के पास मालवाहक ट्रेलर से कार की सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार में सवार सभी 5 लोगों की मृत्यु हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button