February 28, 2026 6:56 pm
ब्रेकिंग
कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... PWD मंत्री के इलाके में बड़ा एक्शन: गुणवत्ता में लापरवाही पर 2 दिन पुरानी सड़क पर अधिकारियों ने चलवा... थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ हुये दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपि... कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं औ... जायद सीजन में करें इन 2 दालों की खेती: कम मेहनत में बंपर मुनाफा, मिट्टी भी बनेगी उपजाऊ बोत्सवाना से हजारों किमी सफर कर भारत पहुंचे 8 चीते, कुनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगेबोत्सवाना से भा...
सरगुजा संभाग

थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ हुये दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

 

➡️ दिनांक 16.02.26 को रात्रि में नाटक देखकर अकेली घर लौट रही नाबालिक बालिका से किया था, जबरन दुष्कर्म*
*➡️ नाबालिक बालिका को अचेत छोड़कर हो गए थे फरार*
*➡️ आरोपियों के विरुद्ध थाना बागबहार में बी एन एस की धारा 138,70(2) एवं 4,6 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने आरोपियों को पकड़ने बनाई थी, विशेष पुलिस टीम*
*➡️ टीम ने पत्थलगांव व सीतापुर क्षेत्र से ढूंढ निकाला दो आरोपियों को*
*नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -01. सत्यप्रकाश यादव उम्र 28 वर्ष*
*02. पीताम्बर लहरे उम्र 30 वर्ष*
*➡️ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में मोटर साइकल को भी किया जप्त*
*➡️ मामले में एक और आरोपी है फरार है फरार, पुलिस ने कर लिया चिन्हित, पता साजी जारी, शीघ्र किया जाएगा गिरफ्तार*

बागबहार। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता दिनांक 16-02-2026 की रात्रि थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत ही एक ग्राम में नाटक कार्यक्रम देखने गई थी, जहां से देर रात तक वापस घर नहीं आने पर पीड़िता के परिजनों एवं रिश्तेदारों द्वारा खोज बीन किया जा रहा था,उसी दौरान दिनांक 17.02.2026 की रात्रि में बिजली सब स्टेशन के पास रोड के पास पीड़िता अचेत अवस्था में पड़ी थी, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात् पीएचसी पत्थलगांव रिफर करने पर पत्थलगांव अस्पताल में पीड़िता का ईलाज किया जा रहा था, इलाज के दौरान पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि दिनांक 16.02.2026 की रात में पीड़िता, नाटक देखकर पैदल घर वापस आ रही थी, तभी रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति उसे घर पहुंचा देगें कहकर बहला फसलाकर अपने मोटर सायकल में बैठाकर जबरजस्ती जंगल तरफ ले गये और वहां दोनों लड़कों द्वारा पीड़िता के साथ बारी बारी से जबरन दुष्कर्म किया गया। मेडिकल रिपोर्ट व मां के बताए अनुसार पुलिस के द्वारा थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 138,70(2)एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के अतंर्गत शून्य में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर, मामला थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत होने से प्रकरण को जांच विवेचना हेतु थाना बागबहार स्थानांतरित करने पर थाना बागबहार में धारा सदर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

आरोपी पीतांबर यादव
आरोपी पीतांबर यादव

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तकनीकी एवं स्थानीय थाना से विशेष टीम गठित की गई थी। मामले की जांच व आरोपियों की पता साजी जारी थी।

आरोपी सत्यप्रकाश यादव

➡️ विवेचना के दौरान पुलिस को पीड़िता ने बताया था कि आरोपी एक काला गुलाबी रंग की मोटर साइकल में थे,एक संदिग्ध मोटर साइकल के संबंध में हिंट मिलने पर, पुलिस ने उक्त दिशा में अपने जांच को जारी रखा , व आस पास के एरिया में पीड़िता के बताए अनुसार संदिग्ध कलर की जितनी भी मोटर साइकल थी , उनके स्वामियों से, पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से एक संदिग्ध पल्सर मोटर साइकल पर संदेह होने पर, उसके स्वामियों से पूछताछ पर संदिग्ध सत्यप्रकाश यादव को थाना पत्थलगांव क्षेत्र से ढूंढकर हिरासत में लिया गया, था,पूछ ताछ पर संदिग्ध सत्यप्रकाश यादव के द्वारा प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया परंतु पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ के आगे वह झुक गया, व अपराध स्वीकार करते हुए बताया, उक्त घटना दिनांक को वह भी थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में नाटक का कार्यक्रम को देखने गया था, इसी दौरान नाटक देखकर कर वह अपनी पल्सर मोटर साइकल से अपने तीन साथियों के जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उसे एक लड़की अकेले जाती हुई मिली, जिस पर आरोपी सत्प्रकाश यादव की नियत खराब होने पर वह, अपने साथियों को कुछ दूरी पर छोड़कर वापस मोटर साइकल से, पीड़ित बालिका के पास आया, व उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, फिर कुछ समय पश्चात उसके साथियों को भी लेकर पीड़ित नाबालिक बालिका के पास लौटा व उसके साथियों ने भी नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया, इस दौरान नाबालिक बालिका के अचेत हो जाने पर, आरोपी बालिका को छोड़कर मोटर सायकल से फरार हो गए थे।
➡️ पुलिस ने संदिग्ध आरोपी सत्यप्रकाश यादव को हिरासत में लेकर, उसका पीड़िता से पहचान की कार्यवाही भी की गई थी, पीड़िता के द्वारा संदिग्ध सत्य प्रकाश को पहचानने पर , उसके कब्जे से, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकल को जप्त करते हुए, प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर, दिनांक 25.02.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।
➡️ गिरफ्तार आरोपी सत्य प्रकाश यादव की निशान देही पर पुलिस ने मामले में संलिप्त अन्य दो आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया था, जिसमें से एक आरोपी संदिग्ध पीताम्बर लहरे को, जो कि घटना दिनांक आरोपी सत्य प्रकाश यादव व उसके साथी के साथ था, को आज दिनांक 28.02.26 को थाना सीतापुर क्षेत्र से ढूंढ हिरासत में लेकर, अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले में संलिप्त एक अन्य मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है , जो कि घटना दिनांक से फरार है, जिसकी पता साजी जारी है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
➡️ मामले की कार्यवाही व दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी में एस डी ओ पी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी बाग बहार निरीक्षक अशोक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक नारायण साहू, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, लव कुमार चौहान, अरविंद पैंकरा, आरक्षक अभय खेस, अनिक चौहान, पवन पैंकरा, यशवंत सिंदार, योगेंद्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना बागबाहर क्षेत्रांतर्गत, नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, मामले का एक आरोपी फरार है, जिसे भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, उसकी तलाश जारी है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button