March 6, 2026 5:57 am
ब्रेकिंग
Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से 'रायसीना डायलॉग' का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग... Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विर... दुनिया पर मंडराया संकट, पर भारत है बेफिक्र! अमेरिका-ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक न... Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- ... अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने... होली पर क्यों 'स्त्री' का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके ... Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- ... संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहें... रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएग... शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा... बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमक... दिल्ली में 'लद्दाख' की झलक! ISBT के पास बनेगा बेहद खूबसूरत फुट ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ के प...
सरगुजा संभाग

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने फिर छुड़ाया 35 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से

➡️ एक तस्कर को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता, गिरफ्तार कर भेजा जेल*
*➡️ मामला चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम ओरकेला का*
*➡️ आरोपियों के विरुद्ध चौकी सोनक्यारी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ गिरफ्तार तस्कर का नाम:- जेरोम एक्का उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम कोटया, जोकबहला, थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ. ग)।*
*➡️ मामले में जुड़े अन्य तस्करों को भी पुलिस ने कर लिया है चिन्हित, की जा रही है पता साजी, शीघ्र की जावेगी गिरफ्तारी*
➡️ ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक जशपुर पुलिस 1200से अधिक गौ वंशों को करा चुकी है तस्करों के चंगुल से मुक्त,131 तस्करों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल

जशपुर।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश पर गौ तस्करी के खिलाफ,जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अब तक 1200 से अधिक गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है , साथ ही 131 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,इसी क्रम में जशपुर पुलिस ने चौकी सोनक्यारी क्षेत्र से 35 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। व एक आरोपी तस्कर को भी पकड़ने में सफलता मिली है।
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी सोनक्यारी पुलिस को मुखबीर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुल्लू की ओर से ओरकेला होते हुए,30 से 35 नग गौ वंशों को हांक कर, बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, पैदल जंगल के रास्ते झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर चौकी सोनक्यारी, पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा निर्देश पर, पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर देखा तो पाया कि कुछ व्यक्ति गौ वंशों को हांकते हुए, तेजी से ले जा रहे हैं, पुलिस के द्वारा जब तस्करों को पकड़ने हेतु घेराबंदी की जा रही थी, इसी दौरान तस्कर, पुलिस को देख जंगल का फायदा उठा कर भागने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस के द्वारा पीछा कर एक तस्कर को हिरास्त में ले लिया गया, उसके अन्य साथी फरार को गए, पूछताछ पर हिरासत में लिए गए तस्कर ने अपना नाम जेरोम एक्का, उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम कोटया, जोकबहला थाना नारायणपुर का रहने वाला बताया, पुलिस के द्वारा जब उससे गौ वंशों से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की गई तो उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, पुलिस ने आरोपी तस्कर जेरोम एक्का के कब्जे से सभी 35 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया है व पशु चिकित्सक से गौ वंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।

➡️ आरोपी तस्कर जेरोम एक्का से पूछताछ पर पुलिस को मालूम चला है कि उक्त गौ वंश की तस्करी में उसके अतिरिक्त और 06 व्यक्ति शामिल हैं, जिनके द्वारा गौ वंशों को आस पास के ग्रामों से खरीदकर, पकड़े गए आरोपी जेरोम एक्का को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम ओरकेला तक हांक कर ले जाने हेतु कहा गया था, इस एवज में उसे एक निश्चित रकम दी गई थी, ओरकेला से कोई और व्यक्ति उक्त गौ वंशों को हांक कर झारखंड ले जाता। पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए तस्कर जेरोम एक्का की निशानदेही पर अन्य 06 तस्करों को भी चिन्हित कर लिया गया है, उनकी पता साजी जारी है, उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

➡️ मामले में पुलिस के द्वारा आरोपी गौ वंश तस्करों के विरुद्ध चौकी सोनक्यारी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है व आरोपी तस्कर जेरोम एक्का उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम कोटया, जोकबहला, थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ. ग) के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में चौकी प्रभारी सोनक्यारी सहायक उप निरीक्षक कुमार वैभव सिंह, प्रधान आरक्षक रामदेव राम भगत, आरक्षक विमल मिंज, आनंद मिंज व वीरेंद्र तेंदुआ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत चौकी सोनक्यारी क्षेत्र से 35 गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराया गया है, व एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है,तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है,पता साजी की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button