March 12, 2026 7:46 pm
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
सरगुजा संभाग

➡️ महिलाओं के बारे में अशोभनीय बाते करना आरोपियों को पड़ा। मंहगा

➡️ पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गये जेल*

*➡️ मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत*
*➡️ आरोपियों के विरुद्ध थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 79,75(1)(4) व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन को किया जप्त*

जशपुर–/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत दो शादी शुदा महिलाओं के द्वारा 26.05.25 को थाना बगीचा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनके गांव का आरोपी राजेश यादव व बबलू यादव के द्वारा आपस में उनके बारे में अश्लील बाते करते हुए वीडियो बनाया गया है और उस वीडियो को गांव के अन्य लोगों को भेजकर, वायरल कर कर दिए हैं,, जिससे उनकी छवि खराब हो रही है तथा वे मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रही हैं,।
➡️चूंकि मामला महिला से संबंधित होने पर, मामले की अति संवेदनशीलता को देखते थाना बगीचा के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को अवगत कराते हुए, उनके दिशानिर्देश पर तत्काल थाना में बी एन एस की धारा 79,75(1)(4) व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध जांच विवेचना में लिया गया।
➡️ विवेचन दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राजेश यादव उम्र 25 वर्ष व बबलू यादव उम्र 19 वर्ष को हिरासत में लिया गया।
➡️पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि उनके द्वारा उक्त वीडियो को अन्य तीन लोगों क्रमशः सुधीर यादव उम्र 19 वर्ष, प्रवीण यादव उम्र 21 वर्ष व रामचंद्र यादव, उम्र 35 वर्ष को शेयर किया गया है, इन तीनों ने भी वीडियो को अन्य लोगों को शेयर किया था,जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त तीनों आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया गया है।

➡️ आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संत लाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक नरेश सिंह, बैजन्ती किंडो, आरक्षक मुकेश पांडे व उमेश भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, दो महिलाओं के विरुद्ध अश्लील बाते बोलकर वीडियो वायरल करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,। महिलाओं से संबंधित अपराध में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button