पत्थलगांव में ईद-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, भाईचारे और सौहार्द की बनी मिसाल

पत्थलगांव। शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने ईद-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर पूरे हर्षोल्लास के साथ विशाल जुलूस निकाला। जुलूस साम चार बजे से लेकर रात्री आठ बजे तक चला इस दौरान नगर में भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी झलक देखने को मिली। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और नबी-ए-पाक के बताए रास्ते पर चलने, अमन-शांति तथा आपसी एकता का संदेश दिया।
जुलूस निकलते समय पत्थलगांव के विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया। किसी स्थान पर राहगीरों को फल बांटे गए तो कहीं पानी और रामगोपाल जेवेल्स के संचालक ने दूध की बोतलें ,व फलों का वितरित कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। जगह-जगह लगाए गए स्वागत द्वार और समाज के लोगों की मेहमाननवाजी ने पूरे आयोजन की शोभा को और भी बढ़ा दिया।
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पत्थलगांव हमेशा से भाईचारे की मिसाल रहा है और इस तरह के आयोजन समाज को आपसी एकता का संदेश देते हैं। वहीं कई वरिष्ठ मौलाना शौकत अंसारी,ने नबी-ए-पाक की शिक्षाओं को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के दौरान नगर निरीक्षक विनित पांडे व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद व्यवस्था रही और अधिकारियों-कर्मचारियों ने भीड़ प्रबंधन से लेकर यातायात व्यवस्था तक में सक्रिय भूमिका निभाई। थाना प्रभारी विनित पांडे ने कहा कि नगर की जनता ने जिस तरह से शांति और आपसी सहयोग बनाए रखा, वह काबिले तारीफ है।
स्थानीय लोगों ने इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पत्थलगांव में निकला यह जुलूस आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जिसने सभी को एकता का संदेश दिया रैली में आयोजन में मुख्य रूप से अध्यक्ष मौलाना शौकत अंसारी,सदर परवेज़, खजांची हाजी महबूब मनियार, नायब सदर अनवर,सहिद, सलाहकार मेंबर निशामुद्दीन, पिनटु, इस्लाम,मजहर,नशिम, फिरोज,मेराज,शाहरूख,हैदर,नवाब अंसारी,सलिम प्रभारी,नका खान , रेहान कदरी, लल्लू, मुर्शीद, मुस्लिम मिस्त्री, मुर्शीद, आदि थे।





