Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Nanded News: महाराष्ट्र के नांदेड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं. शहर के वजीराबाद इलाके के रामदास नगर स्थित एक मकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस को तलवार, खंजर और अन्य धारदार हथियारों का बड़ा जखीरा मिला. बरामद हथियारों की संख्या और मात्रा देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए.

जानकारी के मुताबिक, नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रामदास नगर इलाके में अवैध हथियारों का भंडारण किया गया है. सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित घर पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 4,796 धारदार हथियार जब्त किए, जिनमें बड़ी संख्या में तलवारें, कोयता और खंजर शामिल हैं.

43 लाख रुपए की कीमत के हथियार

पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए हथियारों की कुल कीमत लगभग 43 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है. मामले में पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी जसवंत सिंह प्रकाश सिंह सुखमनी को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी इन हथियारों को बिक्री के उद्देश्य से लेकर आया था और इन्हें अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किए जाने की तैयारी चल रही थी.

छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतने बड़े पैमाने पर हथियार कहां से मंगाए गए थे और इनकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी. साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

एसपी अविनाश कुमार ने दी जानकारी

इस मामले पर नांदेड़ के एसपी अविनाश कुमार ने कार्रवाई करने वाली टीम की सराहना की. उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.