Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...

Indore News: रेप, हलाला और जबरन धर्मांतरण! इंदौर की छात्रा ने सुनाई 14 साल की आपबीती; मदरसे में रही कैद

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने हलाला और शोषण के आरोप में खालिद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई 14 साल तक बंधक रही इंदौर की BBA छात्रा की शिकायत पर की है. पीड़िता ने अपने साथ हुई दर्दनाक घटना का खुलासा करते हुए कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने बताया कि साल 2012 में उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए नवीन राणा नाम के युवक से हुई थी. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और यहीं से उसका बुरा समय शुरू हो गया.

इंदौर की रहने वाली एक बीबीए छात्रा ने अपने साथ हुई दर्दनाक घटना का खुलासा करते हुए कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि साल 2012 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती नवीन राणा नाम के युवक से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता प्यार तक पहुंच गया. आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया. पीड़िता के मुताबिक, नवीन अक्सर उससे मिलने इंदौर आता था और एक दिन उसे घर छोड़कर आने के बहाने दिल्ली बुला लिया.

‘पहले दोस्ती और फिर प्यार…’

जानकारी के अनुसार, बीबीए छात्रा से दोस्ती और फिर प्यार के बाद नवीन ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया. वह इस दौरान उससे मिलने के लिए अक्सर इंदौरा आता था. इसी बीच एक दिन उसे मिलने के लिए दिल्ली बुलाया लिया. पीड़िता का आरोप है कि नवीन ने उसे मोबाइल घर पर छोड़कर ही आने का कहा था. दिल्ली आने पर नवीन ने उसे दूसरा फोन दिया. इसके बाद नवीन का दोस्त उसे लेकर हजरत निजामुद्दीन पहुंचा.

पीड़िता को मदरसे में किया बंद

आरोप है कि यहां उसे मुजफ्फरनगर ले जाया गया. पीड़िता को किसी होटल या फिर घर में नहीं, बल्कि मदरसे में छोड़ दिया गया, जहां से उसे बाहर निकलने तक की इजाजत नहीं थी. यहां उस पर धर्मांतरण और इस्लामिक रीति-रिवाज सीखने का दबाव बनाया गया. बात नहीं मानने पर उसे खाना नहीं दिया जाता था. पीड़िता ने बताया कि करीब 14 साल तक वह इस पूरे नेटवर्क के चंगुल में फंसी रही. इस दौरान उसे साथ कई बार हलाला जैसी घटनाएं भी हुईं.

तीन बार कराई गईं शादी

आरोपी नवीन राणा का असली नाम नावेद है. पहले मेरी शादी अब्दुल रहमान से करवाई गई, जिसने मुझे तीन तलाक दे दिया. इसके बाद मुदस्सिर पठान से निकाह कर दिया गया, जिसकी गुजरात में मौत हो गई. इसके बाद पीड़िता का निकाह गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के खालिद कर दिया गया. इस दौरान उसके साथ कई बार हलाल भी हुआ. लोनी से युवती की शादी साल 2021 में हुई थी, जो कि जमाते उलेमा हिंद ने करवाई थी.

खालिद अरेस्ट

खालिद ने खुद को अनमैरिड बताते हुए हुई शादी की थी, लेकिन कुछ दिन ही उसकी पहली शादी का खुलासा हो गया. साल 2022 में खालिद ने पीड़िता को तलाक दे दिया. इसके बाद पीड़िता के साथ खालिद के जीजा ने हलाला किया था. पीड़िता ने गाजियाबाद के अंकुर विहार थाने में खालिद हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस ने मामले के कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसे पूरे सिंडिकेट की तलाश शुरू कर दी है, जहां-जहां पीड़िता के साथ हलाला, धर्मांतरण और शारीरिक-मानसिक शोषण हुआ.

ACP लोनी ने क्या कहा?

जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त लोनी/अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया किदिनांक 05-05-2026 को थाना अंकुर विहार पर एक पीड़िता ने अभियुक्त खालिद हुसैन के द्वारा बलात्कार करने, प्रताड़ित किए जाने एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने के संबंध में एक तहरीर दी थी. इस तहरीर के आधार पर थाना अंकुर विहार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्त खालिद हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा जा रहा है. अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं. अभियोग की विवेचना एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.