Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार Meerut News: नशे में धुत सिपाहियों ने ढाबे पर की मारपीट, SSP ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड Sensex Prediction: जून 2027 तक 89,000 के पार जाएगा सेंसेक्स! मॉर्गन स्टेनली ने दी बड़ी खुशखबरी

बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा हमला: “चुनाव खत्म होने पर घर बैठ जाती है कांग्रेस, बीजेपी चौबीसों घंटे करती है काम”

रायपुर: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चल रही बीजेपी की दो दिवसीय बैठक का आज अंतिम दिन है. बैठक के दूसरे दिन रायपुर से बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, विश्व में ऊर्जा संकट का दौर जारी है. खादी में चल रहे युद्ध के चलते पूरी दुनिया उर्जा की जरूरत को पूरा करने में जुटी है. सांसद ने कहा कि भारत भी ऊर्जा संकट से जूझ रहा है. लेकिन बाकी देशों में जिस तरह से कीमतें बढ़ रही हैं, वैसी कीमतें अपने यहां नहीं हैं.

सांसद ने कहा कि पीएम मोदी से लेकर तमाम बड़े नेता तक ऊर्जा बचाने की अपील कर चुके हैं. खुद पीएम ने भी ऊर्जा बचाने का संकल्प दोहराया है. सांसद ने कहा कि हमारी भी अपील है कि सभी लोग ऊर्जा बचाने का काम करें.

बीजेपी की बैठक का आज दूसरा दिन

रायपुर में चल रही बैठक को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी बैठक तो सालों भर चलती रहती है. हम यहां से जो संदेश बैठक के जरिए देते हैं, वो संदेश ग्रास रूट लेवल पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं तक पहुंचता है. इस बैठक के जरिए हम साल भर के कामों का लेखा जोखा तैयार करते हैं. हर जिले तक हमारा संदेश पहुंचता है.

नीट यूजी परीक्षा का पेपर लीक होना दंडनीय

नीट परीक्षा का पेपर लीक होने पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये दंडनीय अपराध है. जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं. जो भी इसमें दोषी होगा उसपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. सांसद ने कहा कि बच्चों के भविष्य से जो भी खिलवाड़ कर रहे हैं उनको कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

कांग्रेस को बताया पेपर टाइगर

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पेपर टाइगर है. बंगाल में मिली हमारी जीत ये साबित करती है कि असली शेर हम हैं. बृजमोहन ने कहा कि बंगाल में हमने पांच साल कड़ी मेहनत की जिसका नतीजा हमें जीत के तौर पर मिला. हम सिर्फ चुनाव तक काम नहीं करते बल्कि चुनाव के बाद भी हमारा काम चलता रहता है. सांसद ने कहा कि बीजेपी 12 महीने इलेक्शन मोड में रहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.