Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार Meerut News: नशे में धुत सिपाहियों ने ढाबे पर की मारपीट, SSP ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड Sensex Prediction: जून 2027 तक 89,000 के पार जाएगा सेंसेक्स! मॉर्गन स्टेनली ने दी बड़ी खुशखबरी

रूह कंपा देने वाला वीडियो! सिलेंडर ब्लास्ट का CCTV आया सामने, देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया घर

दुर्ग : कुम्हारी में हुए आगजनी कांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.जिसमें बिजली के खंबे में पहले शॉट सर्किट से चिंगारी निकली फिर कुछ सेकेंड बाद घर में रखे गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में घर पर मौजूद 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.

कहां पर हुई घटना ?

कुम्हारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 खदान पारा के एक घर के पास बिजली का खंबा है.इस खंबे से मंगलवार को चिंगारी निकली और घर के छत पर गिरी.देखते ही देखते छत के ऊपरी हिस्से में धुंआ निकलता दिखाई दिया.थोड़ी देर बाद धुएं ने आग की शक्ल ली और तेज लपटें छत के ऊपर से निकलने लगी.इस दौरान घर के आसपास कोई भी मौजूद नहीं था. जब लोगों ने घर से आग की लपटें उठती देखी तो बुझाने की कोशिश शुरु की. लेकिन इस दौरान एक तेज धमाका हुआ,जो घर पर रखे सिलेंडर का था.सिलेंडर में धमाका होने के बाद पूरा घर तेज आग की लपटों से घिर गया.

हादसे में चार लोगों की हुई मौत

इस दिल दहला देने वाले हादसे में घर पर मौजूद चार लोगों की मौत हो गई.इसमें अनिल वैष्णव,लक्ष्मी वैष्णव,चांदनी वैष्णव और डेढ़ साल की बच्ची गोपिका वैष्णव भी शामिल है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया.

स्वास्थ्य मंत्री ने मुआवजे की घोषणा की

वहीं 4 लोगो की मौत की जानकारी लगने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव,दुर्ग सांसद विजय बघेल,विधायक,कलेक्टर और एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. स्वास्थ्य मंत्री ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर मृतक परिवार को प्रत्येक सदस्य को 9 -9 लाख देने की घोषणा की.

पूर्व सीएम ने अफसरों के खिलाफ FIR की मांग उठाई

वहीं घटना की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मृतक के परिजनों से मुलाकात कर कहा कि मुख्यमंत्री के विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण 4 लोगों की जिन्दा जलकर मौत हो गई. अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और मृतक के परिवार को 50- 50 लाख देने की मांग की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.