March 6, 2026 3:11 pm
ब्रेकिंग
यात्री कृपया ध्यान दें! टाटी स्टेशन पर प्री-एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों के समय में बदलाव, कुछ ट्रे... झारखंड: पलामू में मॉब लिंचिंग की कोशिश नाकाम, बच्चा चोर समझकर बुजुर्ग को पीटने की कोशिश; पुलिस ने कि... हजारीबाग में चीख-पुकार! काल बनकर आई तेज रफ्तार गाड़ी और बिछा दी लाशें, 6 लोगों की हालत नाजुक; मंजर द... Jharkhand Weather Update Today: झारखंड में बढ़ेगा पारा, 7 मार्च से रांची समेत इन जिलों में गरज के सा... खौफनाक मंजर! नशे में चूर ड्राइवर ने घर को बनाया कब्रिस्तान, स्कोर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग महिला ने ... झारखंड की जनजातीय विरासत का होगा डिजिटलीकरण; BIT मेसरा में AI पर तीन दिवसीय नेशनल कार्यशाला शुरू झारखंड पुलिस को मिले 1477 नए वाहन, जर्जर गाड़ियों से मिला छुटकारा; कानून व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्ता... दहशत में लातेहार! अचानक सामने आया जंगली हाथी और ले ली ग्रामीण की जान, जान बचाने के लिए पेड़ों पर चढ़े... जश्न में मातम! सिर्फ डीजे बंद करने को लेकर हुआ झगड़ा और चल गए चाकू, एक युवक की बेरहमी से हत्या रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत; कई गंभीर रूप...
सरगुजा संभाग

आदर्श विद्यालय जशपुर में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी

विद्यार्थी 08 मई तक ले सकते हैं प्रवेश

जशपुरनगर 28 अप्रैल 2025/ शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में प्रवेश के हेतु 16 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में सम्मिलित छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पश्चात् 17 से 24 अप्रैल तक दावा आपत्ति का अवसर प्रदान किया गया था। दावा आपत्ति के आवेदन का परीक्षण कर उनका निराकरण करने के बाद आज 28 अप्रैल को शाला में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए कक्षावार, वर्गवार, चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गयी है।
विद्यालय के प्राचार्य ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यालय के कक्षा 6वीं में 35, कक्षा 7वीं में 6, कक्षा 8वीं में 3, कक्षा 9वीं में 3 और कक्षा 11वीं में 15 वर्गवार रिक्त सीटों पर छात्रों के प्रवेश के लिए चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी किया गया है। शाला में प्रवेश हेतु चयन और प्रतीक्षा सूची शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुरनगर के साथ-साथ जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में अवलोकन किया जा सकता है।
चयनित छात्र या उनके अभिभावक इस सूची का अवलोकन कर 29 अप्रैल से 8 मई तक कार्यालयीन समय में आवश्यक अभिलेख के साथ विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 8 मई के बाद रिक्त रहने वाली सीटों पर प्रवेश का अवसर प्रतीक्षा सूची के छात्रों को उनके वरीयता क्रम के अनुसार प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button