March 18, 2026 10:49 pm
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
सरगुजा संभाग

सुशासन तिहार: समाधान शिविर कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँची रोशनी

विधायक गोमती साय हुई शामिल

कांसाबेल। कांसाबेल विकासखंड के ग्राम फरसाजुड़वाइन में आज “सुशासन तिहार” अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गोमती साय ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। यह कार्यक्रम शासन की मंशा के अनुरूप “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” की भावना से प्रेरित रहा।

विधायक श्रीमती साय ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से समाधान शिविरों के माध्यम से योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का लाभ लें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा जी, मंडल अध्यक्ष श्री सुदाम पंडा जी, विभिन्न जनपद सदस्य, सरपंचगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य जनता की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और सार्थक बनाया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों को लाभांवित भी किया गया। यह आयोजन न केवल शासन की नीतियों को धरातल पर लाने का माध्यम बना, बल्कि आमजन और प्रशासन के बीच संवाद सेतु के रूप में भी उभरा।

सुशासन तिहार जैसे आयोजन न केवल जागरूकता फैलाते हैं, बल्कि लोकतंत्र की नींव को भी सुदृढ़ करते हैं। इस प्रयास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को साधुवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button