March 13, 2026 2:26 am
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
सरगुजा संभाग

विधायक रामकुमार टोप्पो के हाथों हुआ रौनियार दर्पण स्मारिका सह वैवाहिक दर्पण का विमोचन

350 से अधिक वैवाहिक डाटा का समावेश , सशक्त बेटी, सजग नारी, स्नेहिल परिवार है पत्रिका की थीम

● रौनियार दर्पण परिवार ने किया है प्रकाशन
● रौनियार गुप्ता समाज के 200 से अधिक लोग रहे उपस्थित

पत्थलगांव–/ रौनियार (गुप्ता) समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में रौनियार दर्पण परिवार द्वारा प्रकाशित “रौनियार विवाह दर्पण सह स्मारिका 2025” का विमोचन 15 जून 2025 को सीतापुर के सरईपारा (गुतुरमा) स्थित मैरिज गार्डन में सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो जी तथा समाज के गणमान्य हस्तियों के करकमलों से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में रौनियार समाज के 200 से अधिक पदाधिकारी सदस्य एवं आमजन उपस्थित रहे।

रौनियार समाज की सक्रिय घटक “रौनियार दर्पण परिवार” ने इस पत्रिका हेतु सामग्री, लेख, जानकारी संकलित किया। पत्रिका में समाज में उत्कृष्ट का कार्य करने वाले विभूतियों, मेधावी छात्र-छात्राओं के सुयश, समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने व्यक्तित्व तथा 350 से अधिक विवाह योग्य युवक युवतियों का डाटा प्रकाशित किया गया है। रौनियार दर्पण पत्रिका में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में निर्मित हो रहे समाज के सामुदायिक भवन/धर्मशाला तथा अन्य धरोहरों का विवरण प्रकाशित है। इसके साथ ही रौनियार समाज के जनप्रतिनिधि जो पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनकर आए हैं उनकी सूची भी प्रकाशित की गई है। उल्लेखनीय है कि समाज के कुल 95 सदस्य पिछले वर्ष चुनाव जीतकर आये है, जिनमें 1 नगर पंचायत अध्यक्ष, 3 जनपद उपाध्यक्ष, 18 उप सरपंच और 66 पंच शामिल हैं।
सही मायनों में यह पत्रिका सामाजिक जागरूकता, विकास, संगठन की एकता और उन्नति के लिए समाज का दर्पण है। पत्रिका में नारी सशक्तिकरण, जागरूकता, आत्मनिर्भरता, उनकी उपलब्धियां, विचार और सम्मान सहित विभिन्न पर्व एवं त्योहार को उल्लास और आनंद से मनाए गए चित्र और लेख को प्रमुखता से स्थान दिया गया है।
सरईपारा (सीतापुर) मैरिज गार्डन में संपन्न विमोचन समारोह में विधायक रामकुमार टोप्पो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके साथ इकाई संयोजक रामचरण गुप्ता, रौनियार पितामह शिवशंकर गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल रौनियार वरिष्ठ समाजसेवी जगन्नाथ गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता एवं पूर्व युवा अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ महर्षि कश्यप जी की आरती और भारत के राष्ट्रगान जन गण मन से हुआ। इसके पश्चात गणमान्य लोगों के उद्बोधन हुए तथा शाम ठीक 8 बजे पत्रिका का विमोचन किया गया। सभा के अंत में जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्री टोप्पो जी ने समाज को राजनीतिक सामाजिक और व्यापारिक उपलब्धियां के लिए बधाई दी। रौनियार दर्पण पत्रिका के अवलोकन पश्चात उन्होंने कहा पत्रिका की सामग्री अत्यंत उपयोगी है। अपने समाज की प्रतिभाओं और उत्कृष्ट विभूतियों को प्रोत्साहित तथा सम्मानित करने का यह कार्य अन्य समाज के लिए भी अनुकरण के योग्य है। वे इस सोच और प्रयास के लिए रौनियार दर्पण परिवार को साधुवाद देते हैं।

विमोचन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जी भी आमंत्रित थी, रायपुर में होने के कारण वे शामिल नहीं हुईं परन्तु उन्होंने विमोचन से ठीक पहले टेलिफोनिक संदेश के माध्यम से समाज को बधाई देते हुए इस नेक कार्य के लिए रौनियार दर्पण टीम की सराहना की। उन्होंने समाज की मातृशक्तियो को उनकी जागरूकता, समर्पण और सक्रियता के लिए प्रशंसा की और छोटी बहन कहा।

कार्यक्रम में रौनियार दर्पण परिवार के संस्थापक यतींद्र गुप्ता एवं मंदिश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, मनोज गुप्ता, विशाल गुप्ता, डॉ शैलेश गुप्ता, कुंदन गुप्ता, रंजीत गुप्ता, राजकपूर गुप्ता, धर्मपाल गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता तथा महिला मंच से अमृता गुप्ता, नीलू गुप्ता, ज्योति गुप्ता, कविता गुप्ता, जय गुप्ता, संगीता गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, आशा गुप्ता, सोमा गुप्ता, सुनीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन यतींद्र गुप्ता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button