February 23, 2026 5:53 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
सरगुजा संभाग

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर एवं कलेक्टर निवास में किया ध्वजारोहण

हम सबसे पहले भारतीय हैं और यही हमारी सबसे बड़ी पहचान है: कलेक्टर श्री व्यास

जशपुरनगर, 15 अगस्त 2025/ 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर एवं कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान कलेक्टर और वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
इसके बाद मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि आजादी हमें देश के महानायकों के त्याग और बलिदान से मिली है, जिसे अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना कार्य ईमानदारी और लगन के साथ करना होगा। कोई भी कार्य यदि समर्पण के साथ किया जाए, तो वह राष्ट्रहित में एक महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से परिपूर्ण देश है, जहाँ विभिन्न धर्म, सम्प्रदाय, जाति के साथ ही अनेक भाषाएँ और बोलियाँ बोलने वाले लोग रहते हैं। यही विविधता भारत को विशिष्ट बनाती है। हम सबसे पहले भारतीय हैं और यही हमारी सबसे बड़ी पहचान है।
इस दौरान कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत और कविताएँ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को उत्साह और उमंग से भर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा और हरिओम द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button