March 25, 2026 10:44 pm
ब्रेकिंग
Deputy CM Vijay Sharma: पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिय... Budaun News: रेलवे की बड़ी सौगात! अब घूमकर नहीं सीधे दिल्ली जाएगी ट्रेन, चेक करें नया रूट West Asia Crisis: LPG, PNG और बिजली दरों पर मंत्री समूह की बैठक में अहम मंथन GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रध... Arvind Kejriwal in Amreli: 'पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली', जनसभा में सरकार पर बरसे केजर... Crime News: ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज Mumbai Dabbawala Crisis: LPG किल्लत से जूझ रही मुंबई की 135 साल पुरानी 'डिब्बा सर्विस', रोजगार पर सं... Petrol News Today: एमपी, महाराष्ट्र और गुजरात में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर भारी भीड़ Cyber Crime News: मदद के बहाने महिला को बनाया निशाना, सामने आया ठगी का नया तरीका Ludhiana Road Accident: आमने-सामने की भयानक टक्कर, गाड़ियां हुईं चकनाचूर
सरगुजा संभाग

विधायक निवास कार्यालय पत्थलगांव में जनदर्शन: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, दिव्यांग हित में सराहनीय पहल

पत्थलगांव:-*क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गोमती साय के निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर जनसेवा और संवेदनशीलता का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित निराकरण की दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए।
जनदर्शन के दौरान आमजन से सीधा संवाद स्थापित करते हुए विधायक श्रीमती गोमती साय ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली गई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ एवं प्रभावी मंच प्रदान करना रहा, जिसमें यह पहल पूरी तरह सफल होती नजर आई।
इसी क्रम में झिमकी निवासी धनेश्वर राम ने अपनी शारीरिक स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि उन्हें चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उनकी स्थिति को देखते हुए विधायक श्रीमती गोमती साय ने तत्काल संवेदनशीलता का परिचय दिया और मौके पर ही उन्हें ट्राय साइकिल उपलब्ध कराई। इस त्वरित पहल से धनेश्वर राम को न केवल बड़ी राहत मिली, बल्कि उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।
जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें स्वास्थ्य इलाज हेतु आर्थिक सहायता,राजस्व, विधुत एवं अन्य प्रशासनिक समस्याएं प्रमुख रहीं। सभी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि जनदर्शन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने विधायक द्वारा किए जा रहे त्वरित एवं संवेदनशील कार्यों की सराहना करते हुए इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आम जनता को अपनी बात सीधे जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे समस्याओं का समाधान तेजी से संभव हो पाता है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जनदर्शन कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जनसेवा ही सर्वोपरि है और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button