Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Palamu DC News: पलामू डीसी हर बुधवार को लगाएंगे 'जन समाधान दिवस', मौके पर ही होगा शिकायतों का निपटार... Child Custody Dispute: बच्चों की कस्टडी मां को मिलने से नाराज पिता 132 KV टावर पर चढ़ा, इलाके में मच... Chhattisgarh News: बलरामपुर के जंगल में बुजुर्ग महिला का मिला शव, महुआ बीनने घर से निकली थी मृतका CM Vishnu Deo Sai: बस्तर में विकास पर खास फोकस, पश्चिम बंगाल में परिवर्तन तय- सीएम विष्णुदेव साय का ... Dantewada News: दंतेवाड़ा में कबाड़ बन गए लाखों के 'वाटर एटीएम', रखरखाव के अभाव में बूंद-बूंद पानी क... Chhattisgarh Delimitation: परिसीमन पर सियासत तेज, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने भाजपा पर लगाया ब... Caste Census Demand: जातिगत जनगणना के लिए ओबीसी महासभा का हल्लाबोल, ऊंचडीह रेलवे स्टेशन के पास धरना ... Chhattisgarh Forest News: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में घुसे अतिक्रमणकारी, वन विभाग की बड़ी कार्रवा... Barnawapara Wildlife Sanctuary: छत्तीसगढ़ के बारनवापारा में काले हिरणों का पुनर्जन्म, विलुप्ति की कग... Bhupesh Baghel AI Video: भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया का AI वीडियो वायरल, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, ...

Germany Gurdwara Clash: जर्मनी के गुरुद्वारे में सिखों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, बीच सड़क उतरीं पगड़ियां; कई लोग घायल

विदेश में बसे सिख समुदाय के लिए एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जर्मनी के डुइसबर्ग स्थित गुरुद्वारे में आस्था की जगह विवाद ने ले ली। जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे की नई मैनेजमेंट द्वारा गोलक (दान पेटी) के हिसाब-किताब को लेकर शुरू हुई बहस अचानक हिंसक झड़प में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान न सिर्फ हाथापाई हुई, बल्कि एक व्यक्ति ने कृपाण निकालकर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुरुद्वारे के अंदर ही संगत के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में करीब 11 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि कुछ लोगों ने दावा किया है कि झड़प के दौरान फायरिंग भी हुई और लोगों की आंखों में स्प्रे तक मारा गया। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

इस घटना ने विदेशों में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में रोष भी देखने को मिल रहा है क्योंकि गुरुद्वारे को शांति और सेवा का प्रतीक माना जाता है, वहीं इस तरह की घटना ने पूरी संगत को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.