Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

Indore News: इंदौर में हेलमेट चेकिंग के दौरान बवाल; भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद, समर्थकों ने महू नाका पर लगाया जाम

इंदौर। इंदौर शहर में महू नाका चौराहे पर शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट चेकिंग अभियान के दौरान भाजपा नेता के साथ विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे की बाइक को पुलिसर्मियों ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान जब उन्होंने बाइक नहीं रोकी तो पुलिसकर्मी ने हाथ उठा दिया। इस घटना के बाद विवाद और बढ़ गया।

वीरेंद्र शेडगे भाजपा विधानसभा 4 के प्रभारी हैं। इस घटना के बाद नेता के समर्थक बड़ी संख्या में महू नाका चौराहे पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। उन्होंने टीआई राधा यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई कर हटाने की मांग की।

हंगामे के दौरान पुलिसकर्मी स्थिति संभालने में लगे रहे। समर्थकों का आरोप था कि पुलिसकर्मी शेडगे पर बाइक चलाते हुए मोबाइल पर बात करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में ऐसा कुछ नजर नहीं आया।

टीआई को सस्पेंड करने की मांग

हंमामें की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिेक पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे के समर्थकों ने अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज दिखाकर टीआई सहित अन्य पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की। इस दौरान यहां यातायात बुरी से प्रभावित हो गया और गाड़‍ियों की लाइन लग गई। स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.